फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw routes in the city to change during festivals; entry into markets prohibited.

Amroha News: त्योहारों पर शहर में बदलेगा ई-रिक्शा का रूट, बाजार में प्रवेश पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw routes in the city to change during festivals; entry into markets prohibited.
अमरोहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। शुक्रवार को पुलिस लाइन अमरोहा के मंडी परिसर स्थित गोष्ठी सभागार में ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बाजार में त्योहारों के दौरान वन-वे व्यवस्था लागू रहने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

टीआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक ई-रिक्शा चालक बटवाल नल चौराहा और टीपीनगर की ओर से बाजार में प्रवेश करेंगे। कोतवाली की ओर से किसी भी ई-रिक्शा को बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बटवाल नल और टीपीनगर की ओर से आने वाले ई-रिक्शा अंबेडकर तिराहा, बिजलीघर, गांधी मूर्ति अथवा साबीलात-चूना भट्टी की ओर से मुख्य मार्ग पर आवागमन करेंगे। सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी नहीं भरने और वाहनों पर पंजीकरण नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए। चालकों को ई-रिक्शा में दायां तरफ जाली लगवाने के लिए भी कहा गया। चालकों को वाहनों की फिटनेस अवधि खत्म होने पर संचालन बंद करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व सर्दी के मौसम में ई-रिक्शा में रिफ्लेक्टर लाइट लगवाने का निर्देश दिया गया। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए राहगीर योजना की जानकारी देकर चालकों से मदद करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि चालकों के साथ हर माह बैठक होगी और आदेशों की जानकारी देने के लिए उनका समूह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed