फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw looted by miscreants after drinking cold cold drinks to the driver

चालक को नशीली कोल्डड्रिंक्स पिलाकर ई रिक्शा लूट ले गए बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw looted by miscreants after drinking cold cold drinks to the driver
अमरोहा। बदमाशों ने ऑक्सीजन सिलिंडर लाने का झांसा देकर ई-रिक्शा किराए पर बुकिंग कर लिया। बाद में चालक को कोल्डड्रिंक्स पिला कर बेहोश कर दिया और ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। होश में आने के बाद पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह वारदात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुई। डिडौली निवासी चमन सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि 28 अप्रैल की दोपहर वह अड्डे पर खड़े थे। तभी एक युवक उनके पास आया और मुरादाबाद से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने की बात कही। उसने अपनी मां की तबियत खराब होने हवाला दिया। इसके बाद दोनों हाईवे पर स्थित एक ढाबा पर पहुंचे तो युवक ने चालक को कोल्डड्रिंक्स पिला कर बेहोश कर दिया। उन्हें ढाबे के पीछे जंगल में फेंक दिया। 29 अप्रैल को चमन सिंह को होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उनका उपचार कराया। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। एसएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed