{"_id":"615cabf78ebc3e9fb414a3fd","slug":"e-rickshaw-looted-after-killing-the-driver-dhanaura-news-mbd405144880","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं(अमरोहा)। सोमवार की सुबह ई रिक्शा लेकर निकले चालक का रक्तरंजित शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। मौके से चालक का मोबाइल व ई रिक्शा नहीं मिला है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने ग्रामीण की हत्या कर उसकी ई रिक्शा लूट लिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की ओर थाने में तहरीर दी गई है।
थाना धनौरा के गांव मल्हुपुरा निवासी रामकुमार पुत्र धन्ना (50) ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पेट पालता था। सोमवार की सुबह रामकुमार ई रिक्शा लेकर गांव से चला था। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रामकुमार की तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की दोपहर रामकुमार का शव थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर व सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर रामकुमार का पुत्र कुलदीप मौके पर पहुंच गया और अपने पिता की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुलदीप ने पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया।
कुलदीप ने बताया कि उसके पिता सोमवार की सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। मौके से रामकुमार की ई रिक्शा व मोबाइल भी गायब था। माना जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी ई रिक्शा व मोबाइल लूट कर उसकी हत्या कर दी। कुलदीप ने भी अपने पिता की ई रिक्शा की लूट व हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।