{"_id":"67118a86ecfec2b4d60f03f4","slug":"e-office-system-implemented-in-collectorate-files-will-move-forward-with-digital-signature-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127747-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कलक्ट्रेट में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, डिजिटल हस्ताक्षर से आगे बढ़ेंगी फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कलक्ट्रेट में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, डिजिटल हस्ताक्षर से आगे बढ़ेंगी फाइलें
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट में अब ई-ऑफिस की व्यवस्था लागू हो गई है। इससे पेपर और समय की बचत तो होगी ही, साथ ही फाइलों को लेकर एक दूसरे के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। कलक्ट्रेट के बाद धीरे-धीरे दूसरे कार्यालयों में भी इसकी शुरुआत होगी।
कार्यों में पारदर्शिता लाए जाने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप ई-ऑफिस की शुरुआत की गई है। पहले कलक्ट्रेट में इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इससे पेपर की बचत के साथ समय की भी बचत होगी। फाइलों को ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। अब लिपिक पत्रावलियों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर उनको संबंधित अधिकारी को भेज देंगे। जिसका डीएम द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से ही अनुमोदन दिया जाएगा। फाइलों पर हस्ताक्षर कराने के लिए मिलने की जरूरत नहीं होगी।
डिजिटल हस्ताक्षरों से ही फाइलों का मूवमेंट होगा। पहले अधिकारियों की व्यस्तता के चलते फाइलें अटकी रहती थीं। लेकिन अब फाइलें तेजी के साथ आगे बढ़ेंगी। फिलहाल कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय, आईजीआरएस, न्याय सहायक, दैवीय आपदा, भूलेख, राजस्व सहायक सहित अन्य कार्यालयों में ई-ऑफिस की व्यवस्था को लागू किया गया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि धीरे-धीरे यह व्यवस्था सभी कार्यालयों में शुरू की जाएगी।