फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dussehra: Azad Road to remain closed till 2 pm tomorrow

दशहरा : कल दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा आजाद रोड

Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dussehra: Azad Road to remain closed till 2 pm tomorrow
अमरोहा। विजयदशमी का पर्व बृहस्पतिवार यानी दो अक्तूबर को है। इस दिन जेएस हिंदी कॉलेज के मैदान में मेला लगेगा। यहीं पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। हर साल की तरह परंपरागत तरीके से भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी होगा। रामलीला व मेला देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बच्चे मौज मस्ती करते हैं तो महिलाएं खरीदारी करती हैं।
विज्ञापन

पुतला दहन के समय तक आजाद रोड पूरी तरह जाम हो जाता है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से आजाद रोड पूरी तरह बंद रहेगा। रात करीब दस बजे तक जेएस कॉलेज की तरफ जाने वाले सभी तरह के वाहनों पर पाबंदी रहेगी। ई-रिक्शा व ऑटो और बाइकों को भी रोक दिया जाएगा। इतना ही नहीं कोतवाली और आंबेडकर पार्क की ओर से भी रामलीला ग्राउंड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए चौक चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। आर्य समाज मंदिर चौराहे पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी जेएस कॉलेज की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट करेंगे। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहन सीज किए जाएंगे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि दशहरा के मौके पर शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। किसी भी तरह के वाहनों को आजाद रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
यहां से निकलेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास से पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाला वाहन आरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंगूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- अंदर शहर अमरोहा से जोया/मुरादाबाद/दिल्ली (हाईवे) जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
- अंदर शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा/ कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed