फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   During the patrol in the market snatched the phone of the female constable ran away caught one of the accused

Amroha: बाजार में गस्त के दौरान महिला सिपाही का फोन छीनकर भागे, दौड़कर एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार

Tue, 11 Oct 2022 09:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, अमरोहा
अमर उजाला संवाद, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 09:42 PM IST
सार

महिला सिपाही शोर मचाते हुए बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ी। उसने बदमाशों को बाइक से गिरा दिया एक आरोपी को महिला सिपाही ने पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी मौका पाकर बाइक लेकर गायब हो गया। 

विज्ञापन
During the patrol in the market snatched the phone of the female constable ran away caught one of the accused
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में त्यौहारों के मद्देनजर महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने वालों की धर पकड़ के लिए सादी वर्दी में घूम रही महिला सिपाही का ही बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। साहस दिखाते हुए महिला सिपाही ने लोगों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

विज्ञापन


महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में तैनात महिला सिपाही पारुल एंटी रोमियो दल में शामिल है। करवाचौथ पर महिलाएं बाजारों में खरीदारी कर रही हैं। जिनके साथ किसी तरह की वारदात न हो, इसके लिए एसपी ने एंटी रोमियो में शामिल महिला सिपाहियों को सादीवर्दी में  बाजार में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। इसी मकसद से मंगलवार की शाम सात बजे महिला सिपाही इंद्रा चौक के पास घूम रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए। महिला सिपाही के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगे। 
विज्ञापन


महिला सिपाही शोर मचाते हुए बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ी। उसने बदमाशों को बाइक से गिरा दिया एक आरोपी को महिला सिपाही ने पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी मौका पाकर बाइक लेकर गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ मोबाइल छीनने की घटना कीखबर लगते ही भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपी को कब्जे में लिया और थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed