फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dupty cm says delhi riots is planed by other party

दिल्ली दंगा विपक्षियों की साजिश: दिनेश शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dupty cm says delhi riots is planed by other party
सैदनगली के दयानंद इंटर कालेज में बैठक लेते डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा। - फोटो : JPNAGAR
सैदनगली (अमरोहा)। सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिल्ली में हुए उपद्रव को विपक्षियों की सजिश बताया। कहा कि जिस समय दंगा हुआ उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे पर थे। विपक्षी ट्रंप की नजरों में देश और सरकार की छवि खराब करना चाहते थे। विपक्ष देश को बांटना चाहते हैं। उनमें तमाम ऐसे लोग है जो नहीं जाहते कि देश में एकता बनी रहे।
विज्ञापन

वह रविवार को सैदनगली में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। डिप्टी सीएम आरोग्य मेले के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि दिल्ली में दंगा साजिशन था। भारत में अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप आए हुए थे। उन्हें दिखाना चाहते थे कि भारत में अशांति है। यह देश को बदनाम करने का षड्यंत्र था। वैश्विक स्तर पर देश की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य यह साजिश रची गई। देश में देशद्रोही आचरण का कोई स्थान नहीं हैं। यह दंगा विपक्ष की साजिश है। सीएए और एनआरसी का नाम लेकर धरना-प्रदर्शन करके हिंसा फैलाई गई। विपक्षी अपनी नीतियों और शक्तियों के द्वारा देश को बांटना चाहते हैं। विपक्ष नागरिकों में मतभेद बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के सवाल पर कहा कि आपत्ति तो हर आदमी लगाता है। भाजपा विकास कार्य कर रही है। विकास कार्य तेजी के साथ होना विपक्षियों के लिए परेशानी है।
विज्ञापन

अब यूपी में बिना पढ़े परीक्षा नहीं, डिप्टी सीएम
सैदनगली। सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शिक्षा व्यवस्था खूब बोले। उन्होंने कहा कि यूपी में अब बिना पढ़े परीक्षा नहीं दी जा सकती। इसलिए पहले पढ़ो और परीक्षा दो। यूपी में 56 लाख परीक्षार्थी इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराना पहला उद्देश्य है। जिनमें 1 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार 1 लाख 88 हजार कक्ष निरीक्षक हैं। 94 हजार कक्षों में परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा नकलविहीन हो इसकी सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। इसके बाद डिग्री और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षाएं नकलविहीन हों इसकी पूरी कोशिश की गई है। दूसरी बार सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न पर परीक्षा कराने की बात कही। कहा कि आज यूपी बोर्ड में देश के दूसरे बड़े बोर्डों के समकक्ष पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होंगी प्राचार्य पदों पर भर्तियां
सैदनगली। सूबे के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जहां पर डिग्री कालेजों में प्राचार्यों और शिक्षकों की कमी है। जल्द ही भर्ती की जाएंगी। हर महीने सैकड़ों की तादात में शिक्षक भर्ती हो रहे हैं। उम्मीद है जल्द की शिक्षकों की कमी हो पूरा कर लेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed