फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   duplicate currency issue

नकली नोट रखने में दो पशु कारोबारियों को चार-चार साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
duplicate currency issue
अमरोहा। नकली नोट रखने के मामले में न्यायालय ने दो पशु कारोबारियों को चार-चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों आरोपी 2007 में गजरौला के बुध बाजार में नकली नोटों से भैंस खरीदने की कोशिश कर रहे थे। उनके कब्जे से छह हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। फिलहाल जमानत पर बाहर थे। पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह प्रकरण गजरौला थानाक्षेत्र के बुध बाजार का है। 14 मार्च 2007 को कुमराला चौकी के पास बुध बाजार में पशुओं की खरीद-फरोख्त चल रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाजार पर छापा मार दिया था। मौके पर पशु कारोबारी निजामुद्दीन निवासी मोहरका गजरौला, पप्पु उर्फ मुशाहिद निवासी चुचैला कलां को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के कब्जे से एक-एक हजार से छह नकली नोट बरामद हुए थे। इसमें निजामुद्दीन से 4 हजार और पप्पु उर्फ मुशाहिद से दो हजार के रुपये मिले थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। फिलहाल दोनों आरोपी जमानत पर बार थे।
विज्ञापन

यह मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अहमद उल्ला खां की अदालत में विचाराधीन चल रहा था। गुरुवार को अदालत ने मामले में सुनवाई की थी। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता रविंद्र सिंह ने जोरदार पैरवी की। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों दोषियों को 4-4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed