फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to strong winds and rain, power supply from cities to villages was disrupted

Amroha News: तेज हवा और बारिश से शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति रही ठप

Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Due to strong winds and rain, power supply from cities to villages was disrupted
अमरोहा। शुक्रवार की सुबह बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से तार और बिजली के खंभे टूट गए। शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति ठप हो गई। थोड़ी देर में इन्वर्टरों ने जवाब दे दिया। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज हवा और बारिश के साथ गुल हुई बिजली करीब चार घंटे बाद पटरी पर लौटी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। तेज हवा के बाद आम कारोबारी की धड़कनें बढ़ गईं। बड़ी संख्या में आम टूटकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

जून माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दिन निकलते ही आसमान में काले बादल छा गए। इसके थोड़ी देर बाद ठंडी तेज हवाएं चलने लगीं। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के साथ नौगांवा सादात और हसनपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जबकि अमरोहा शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के कारण आदमपुर और नौगांवा सादात क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से खंभे उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। जबकि कई जगह तार और खंभे टूट गए। जिसके चलते शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। नौगांवा सादात थाने की बिजली भी गुल रही। जिसके चलते विभागीय काम भी प्रभावित हो गया। हवा और बारिश के बंद होते ही बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए। करीब दो बजे तक आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
तेज हवा और बारिश के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर पेड़ लाइन पर गिर गए हैं, जिसके चलते खंभे टूटे हैं। कुछ तार और खंभे भी टूटे हैं। एक दो जगह को छोड़कर अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से चल रही है। जहां दिक्कत है वहां ठीक कराया जा रहा है।-सुनील कुमार अधीक्षण अभियंता बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed