फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to greed for land, uncle and aunt strangled a five year old innocent girl to death.Due to greed for land, uncle and aunt strangled a five year old innocent girl to death.

Amroha News: जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच साल की मासूम को गला दबाकर मार डाला

Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to greed for land, uncle and aunt strangled a five year old innocent girl to death.Due to greed for land, uncle and aunt strangled a five year old innocent girl to death.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच साल की मासूम खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी की है। नगर से सटे गांव पत्थरकुटी में जसपाल सिंह व उसके भाई लोकेश सैनी का परिवार रहता है। जसपाल की शादी उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मनीषा के साथ हुई थी। उनके पांच साल की बेटी खुशबू थी। भाई लोकेश की शादी राजिया के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। करीब सात माह पहले मनीषा अचानक लापता हो गई। मनीषा के गायब होने के एक माह बाद जसपाल भी कहीं चला गया। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है, जबकि पांच साल की खुशबू अकेली रह गई थी। उसके बाद खुशबू अपने चाचा-चाची के पास ही रहती थी। नौगांवा रोड पर जसपाल के नाम 200 गज का एक प्लॉट है। शुक्रवार की दोपहर बाद खुशबू के छत से गिरकर मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

उधर, गांववालों ने थाने पहुंचकर खुशबू की मौत पर सवाल उठाते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की रात डॉक्टरों के एक पैनल ने खुशबू का पोस्टमार्टम किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई। पीएम रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घर पर मौजूद लाेकेश व उसकी पत्नी राजिया को हिरासत में ले लिया। वहीं, खुशबू की मौत की जानकारी होने पर उसकी मां मनीषा थाने पहुंच गई। उसने अपने देवर लोकेश व देवरानी राजिया पर जमीन हड़पने के लालच में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मनीषा की तहरीर पर लोकेश व राजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू को दी गई यातनाओं के फोटो देखकर पुलिस वाले भी सिहर गए
मंडी धनौरा। मां व पिता के एक साथ घर से चले जाने के बाद खुशबू अपने चाचा-चाची के पास ही रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि चाची राजिया का व्यवहार खुशबू के प्रति बेहद क्रूर था। वह खुशबू की आए दिन बेरहमी से पिटाई करती थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी थी। यही कारण था कि जब लोकेश व राजिया ने खुशबू की छत से नीचे गिरकर मौत की कहानी ग्रामीणों को बताई तो उनको यकीन नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर खुशबू का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था। खुशबू के शरीर पर पड़े चोटों के निशान देखकर पुलिसकर्मी भी सिहर गए। खुशबू के पेट, बांह, हाथ, पांव व चेहरे पर चोटों के निशान चाचा-चाची की क्रूरता की दास्तां बयां कर रहे थे।
जसपाल की गुमशुदगी भी सवालों के घेरे में
मंडी धनौरा। करीब सात माह पहले घर से गायब हुए जसपाल की गुमशुदगी भी सवालों के घेरे में आ गई है। पत्थरकुटी के ग्रामीण खुशबू की हत्या के बाद जसपाल की गुमशुदगी को साजिश मान रहे हैं। दरअसल मनीषा सात माह पहले पति के एक रिश्तेदार के साथ चली गई थी और उसी के साथ रहने लगी थी। वहीं, मनीषा के बेटी खुशबू को घर छोड़ कर चले जाने के बाद जसपाल गुमसुम रहने लगा था। एक माह बाद वह भी घर से गायब हो गया। जसपाल के नाम प्राइम लोकेशन पर 200 गज का एक प्लॉट है। इसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जाती है। इस प्लाॅट पर लोकेश व राजिया की नजर थी। खुशबू की हत्या कर जमीन हड़पने की साजिश के बाद जसपाल की गुमशुदगी भी सवालों के घेरे में आ गई है। एक ग्रामीण अशोक कुमार का कहना था कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर जसपाल की गुमशुदगी की जांच कराने की मांग की जाएगी। ग्रामीणों को शक है कि जसपाल की गुमशुदगी के पीछे भी लोकेश व राजिया का हाथ हो सकता है।

अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है लोकेश व राजिया को
मंडी धनौरा। थाने में पुलिस की गिरफ्त में मौजूद लोकेश व राजिया के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। लोकेश खुशबू की हत्या की बात से इन्कार कर रहा है। खुशबू के शरीर पर चोटों के निशान के बारे में पूछने पर वह चुप्पी साध लेता है। उसकी पत्नी राजिया भी हत्या की बात से इन्कार कर रही थी, लेकिन उसकी पिटाई करने की बात कुबूल की। उसका कहना है कि खुशबू अक्सर कपड़ों में मल कर देती थी, इस बात को बताते हुए वह हंस रही थी। थाने के मुआयना पर आए पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने भी दाेनों आरोपियों से पूछताछ की।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed