फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to a family dispute, a young man committed suicide by hanging himself.

Amroha News: पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Due to a family dispute, a young man committed suicide by hanging himself.
अमरोहा। पारिवारिक विवाद में तनाव के चलते युवक ने घर में ही फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। जवान बेटे के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से परिजन सदमे में हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए सुपुर्दे खाक की तैयारी में थे।
विज्ञापन

घटना थाना देहात क्षेत्र के शहर की सीमा से सटे एक गांव की है। गांव निवासी एक किसान के परिवार में कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। किसान का बेटा (18) इस विवाद को लेकर तनाव में था। बुधवार दोपहर में वह खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज भी दी। लेकिन, कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने कमरे में भीतर झांककर देखा तो युवक पंखे के कुंडे में रस्सी पर लटका हुआ था। परिजनों ने युवक को नीचे उतारा और गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed