फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drug addiction made the young man a thief

नशे की लत ने युवक को बना दिया चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction made the young man a thief
नशे की लत शहर में युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है। ऐसा ही एक मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। नशे की लत ने युवक को चोर बना दिया। मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने उसे छह महीने के भीतर दूसरी बार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्रीनगर का है। एसएसआई जितेंद्र बालियान ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशाल सैनी को मोहल्ला किशनगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएसआई के मुताबिक विशाल मोबाइल चोरी कर उन्हें सस्ते दाम में बेच देता है। इसके बाद उससे मिलने वाले रुपयों से नशा करता है। वह पहले जनवरी माह में जेल जा चुका है। बरामद मोबाइल उसने कहा से चोरी किए थे, इस संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका है। इसलिए साइबर सेल की मदद से इसका पता किया जा रहा था। फिलहाल विशाल सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed