फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drone panic amid theft incidents

Amroha News: चोरी की घटनाओं के बीच ड्रोन की दहशत

Fri, 18 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drone panic amid theft incidents
अमरोहा। जिले में चोरी की घटनाओं के बीच चारों तरफ ड्रोन की दहशत बनी हुई है। डिडौली क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस को 40 कॉल की गईं। हर कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जानकारी झूठी पाई गई। दूसरे के कहने पर लोगों के द्वारा डायल 112 को झूठी सूचना देने की बात सामने आई। करीब एक महीने पहले यह शोर रजबपुर थानाक्षेत्र में मचा था, इसके बाद आदमपुर थानाक्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

हालांकि, यहां पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चे खिलौने वाला हेलीकॉप्टर उड़ाता मिला था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार की रात डिडौली कोतवाली के रसूलपुर गुर्जर, शेखूपुर, मंजूपुरा, पूरनपुर, चुबका, नगलिया, जग्गागला, ढेला नगला, नसीरपुर, पलौला, फतेहपुर, मीरपुर, सिनौरा, मिठनपुर, असगरीपुर, नन्हेड़ा राजपूत, बरखेड़ा और खरखौदा के ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन के देखे जाने की सूचना दी थी। सभी जगह पुलिस पहुंची लेकिन ड्रोन उड़ने की जानकारी अफवाह पाई गईं।
विज्ञापन

ड्रोन उड़ने की बातें अफवाह, ध्यान न दें
अमरोहा। जिले में चाेरों ड्रोन का प्रयोग कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की झूठी अफवाहों का खंडन करते हुए एसपी ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन उड़ने की बातें अफवाह हैं। इसमें कोई सच्चाई नही है। अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे फॉरवर्ड ने करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने वीडियो जारी कर कहा है कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा ड्रोन उड़ाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर की अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रोन उड़ाने की घटनाएं अफवाह थीं और जिन लोगों को पकड़ा गया, वे चोर नहीं पाए गए हैं। कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर लोगों को परेशान करने व भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने तथा अफवाह फैलाने के उद्देशय से ड्रोन उड़ाकर एवं ड्रोन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों तलाश और उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में पकड़े गए लोग भी चोर नहीं निकले हैं। यह पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया है। चोरों द्वारा ड्रोन का प्रयोग किए जाने वाली बातें भ्रामक अफवाहें है। इनको न फैलाएं। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वाहन की सूचना मिलें तो तत्काल 112, निकटतम थाना पर सूचना दें।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed