{"_id":"621a85e0209f890df93970fa","slug":"drm-inspected-gajraula-goods-platform-gajraula-news-mbd4200565140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया गजरौला गुड्स प्लेटफार्म का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया गजरौला गुड्स प्लेटफार्म का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने शनिवार को गुड्स प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह से निर्माण की जानकारी ली। साथ ही देखा कि गुड्स प्लेटफार्म बनाए जाने का कार्य किस गति से चल रहा है। अब तक कितना निर्माण हो गया है। उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे लोगों को हिदायत दी कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें। ठेकेदार को मानकों का ध्यान रखने को कहा। चेतावनी दी कि मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरनाम सिंह चढूनी आज गजरौला आएंगे
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को गजरौला में अपने गुट के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिला कार्यालय हाईवे किनारे खोला जा रहा है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11.30 बजे गजरौला पहुंचेंगे। इसके बाद नाईपुरा स्थित गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इंद्रा चौक पर मारपीट को देखती रही पुलिस
गजरौला। शनिवार की शाम को इंद्रा चौक पर एक ई-रिक्शा की बाइक सवार को मामूली साइड लगने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद हंगामा और मारपीट होती देख लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक को संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने उठकर बचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।