फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DRM inspected for construction of pedestrian bridge

डीआरएम ने पैदल यात्री पुल बनाए बनाने के लिए किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected for construction of pedestrian bridge
रेलवे के डीआरएम अजय नंदन ने गजरौला रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। देखा कहां पर पुल बनाया जा सकता है। उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर व सहायक मंडल अभियंता को भी स्थलीय निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जल्द पैदल यात्री पुल बनाए जाने की संभावना को बल मिल गया है। कारण डीआरएम मंगलवार शाम सवा सात बजे गजरौला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने की गजरौला के नागरिकों ने बीते दिनों आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग रखी थी। डीआरएम ने यहां घूम कर देखा कि कहां पर पुल उचित रहेगा। डीआरएम ने अपने साथ आए सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सहायक मंडल अभियंता को निर्देश दिए कि स्थलीय निरीक्षण कराएं। देखें कहां पर पुल बन सकता है। जल्द ही उसकी रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए। 15 मिनट निरीक्षण के बाद वह रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि डीआरएम के रुख से यह लग रहा है कि यहां पर पैदल यात्री पुल जल्द बन सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन का स्टेशन पर धरना
गजरौला। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने और समय पर अवकाश देने की मांग को लेकर धरना दिया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर मांग पूरी कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर बैठे यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उनको समय पर अवकाश नहीं दिया जा रहा है। उनसे शेड्यूल से अधिक काम लिया जा रहा है। जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव में जी रहे हैं। कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया जा रहा है। बे वजह उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए चार्जशीट लगाई जा रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। धरने के बाद कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed