{"_id":"6afe049ffd1b5c994a08745d","slug":"four-mlas-100-roads-connecting-500-villages-are-in-a-dilapidated-state-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178130-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार विधायक... 500 गांवों को जोड़ने वाली 100 सड़कें जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार विधायक... 500 गांवों को जोड़ने वाली 100 सड़कें जर्जर
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली से करीब 500 गांवों की आबादी परेशान है। गांवों को मुख्य मार्गों और शहरों से जोड़ने वाली करीब 100 जर्जर सड़कों से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। कहीं गहरे गड्ढे हो गए हैं तो कहीं बजरी उखड़ने से वाहन निकलते ही धूल के गुबार उड़ने लगते हैं। कई स्थानों पर बिना बारिश के भी सड़क पर पानी भरा रहता है।
ग्रामीणों को रोजाना इसी परेशानी से जूझते हुए आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद मरम्मत की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पीआईयू, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधीन करीब दर्जनों ऐसी सड़कें भी हैं, जिनकी निर्माण के बाद पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्थाओं की है। विभागीय स्तर पर इनकी मरम्मत के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर हालात जस के तस हैं।
हसनपुर से गंगाचोली और भदौरा समेत कई प्रमुख सड़कें बदहाल
हसनपुर। विधानसभा क्षेत्र में कई प्रमुख ग्रामीण मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। मरम्मत और नए निर्माण की मांग के बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। हसनपुर क्षेत्र में 174 ग्राम पंचायतों के 378 राजस्व गांव शामिल हैं। इनमें कई गांवों के लोग आज भी बदहाल सड़कों से आवागमन करने को मजबूर हैं। सबसे खराब स्थिति हसनपुर से करनखाल होते हुए गंगाचोली जाने वाले करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग की है। हसनपुर से शेखूपुर झकड़ी होते हुए भदौरा जाने वाला सात किलोमीटर का मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इसका करीब तीन किलोमीटर हिस्सा नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसके अलावा चंदनपुर खादर से खुर्तियां तक ढाई किलोमीटर सड़क और छपना से लालापुर जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। सड़कों पर गड्ढों के कारण ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इन मार्गों के निर्माण और मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
अमरोहा क्षेत्र में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल
अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के जोया ब्लॉक में कई प्रमुख संपर्क मार्ग जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे खराब स्थिति संभल चौराहे से पतखोई चौराहे तक के मार्ग की है। यह सड़क फरासपुरा, पतखोई, शाहपुर, शाहबाजपुर और हुसैनपुर मालीखेड़ा समेत कई गांवों को जोड़ती है। इसके अलावा जोया से इकौंदा होते हुए रामनगर, मुबारकपुर, जोजखेड़ा, सलामतपुर और मकनपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग भी बदहाल है। दिल्ली-नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों की हालत भी खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। रात में हादसों का खतरा बना रहता है।
000
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कें
सिरसा गुर्जर से जहतौली मार्ग।
जेवड़ा एहतमाली लिंक मार्ग।
मदारीपुर से मछरिया मार्ग।
हाकमपुर से पतेई खादर होते हुए देहरी गुर्जर मार्ग।
आशकपुर से चकफेरी मार्ग।
हसनपुर-रहरा-गंवा मार्ग से गागंटकोला मार्ग।
बहापुर से झुंडीमाफी मार्ग।
गारबपुर से फैयाजनगर मार्ग।
भैसरी से पशुपुरा होते हुए नगला मार्ग।
हसनपुर-रहरा-गवा मार्ग से रुद्रपुर मार्ग।
पौरारा मुस्तकम से मल्लावाली मढैया मार्ग।
भावली से मोगपुरा मार्ग।
हसनपुर से करनखाल होते हुए गंगचोली मार्ग।
ताजपुर डूंगर से कासमपुर मार्ग।
बड़ी सोहत से छोटी सोहत मार्ग।
ओगपुरा से पशुआ नगला मार्ग।
संभल आदमपुर से बीजलपुर मार्ग।
उझारी-ढबारसी मार्ग से गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर मार्ग।
चंदनपुर से खुरतिया मार्ग
हसनपुर से झकड़ी होते हुए भदोरा मार्ग
000
नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें
जलालपुर घना से घना नगला उर्फ देवीपुरा मार्ग।
कैलसा-नन्हेड़ा मार्ग से मझोला खुर्द मार्ग।
पट्टी कालीलेट से कमालपुर कालीलेट मार्ग।
वाजिदपुर मार्ग से नौरगीपुर मार्ग।
हसनपुर-अतरासी मार्ग से नगलिया जट मार्ग।
शेखपुर झकड़ी से मौहमपुर बांगर मार्ग।
अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग से वाजिदपुर मार्ग
अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की इन सड़कों का बुरा हाल
नवीन कलक्ट्रेट भवन से कल्यानपुरा मार्ग के किमी एक से दासीपुर मार्ग।
नहटौर-नूरपुर-अमरोहा-जोया मार्ग से मसूदपुर मार्ग।
बंबूगढ़ रोड से मीरा सराय मार्ग।
संभल रोड मीरपुर ताज भट्ठा से सैतली होते हुए कालाखेड़ा मार्ग।
जोया-इकौंदा मार्ग से तोफापुर मार्ग
असगरीपुर मुख्य मार्ग से पीर के स्थान तक मार्ग।
संभल-जोया मार्ग से मीरपुर मार्ग।
श्यामपुर से मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर मार्ग।
असगरीपुर-संभल रोड से मनौटा रोड चौबरिया तक मार्ग।
पूरनपुर से चुबका मार्ग।
हाईवे से बदौनिया होते हुए हैबतपुर मार्ग
बरखेड़ा से भीकनपुर मूंढा होते हुए खरखौदा आजम मार्ग।
टिकिया फतेहपुर मार्ग से ईदगाह संपर्क मार्ग।
हाईवे से साहिदाबाद होते हुए अजीज नगर मार्ग।
जोया-संभल मार्ग पर पलौला से मुजाहिद के कब्रिस्तान तक मार्ग।
डिडौली-सिनौरा मार्ग से कालाखेड़ा मार्ग।
संभल-अमरोहा मार्ग से फराशपुरा मार्ग।
जोया-इकौंदा मार्ग के किमी दो से रामनगर मार्ग।
000
मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के टूटी सड़कें
आजमपुर-मोहसनपुर से मुकारमपुर संपर्क मार्ग।
आजमपुर से इब्राहिमपुर होते हुए वाह नदी तक मार्ग।
शेपपुर बाह नदी पुल से रमपुरा खादर मार्ग होते हुए रफातपुरा संपर्क मार्ग।
टोकरा पट्टी से गंगापुरी होते हुए पपसरी खादर मार्ग से तिगरी बंधे तक।
नौगांवा-धनौरा मार्ग से खेड़का होते हुए खंडसाल मार्ग।
धनौरा बाईपास मार्ग (शहरी मार्ग)।
000
पिछले लगभग 10 वर्षों में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में अनेकों सड़कों का निर्माण कराया है। कई सड़कें वर्तमान स्थिति में निर्माणाधीन हैं। कई सड़कों के प्रस्ताव और भेजे गए हैं। जो सड़कें बनने से रह गई हैं। उनका जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर
000
दस वर्षों में अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया। बरसात के बाद जहां पर सड़क खराब हो गई हैं। उनकी मरम्मत कराई जाएगी। 18 सड़क और बनवाई जाएंगी। जिनका प्रस्ताव शासन स्तर से मंजूर हो चुका है। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। -महबूब अली, सदर विधायक सपा
000
शासन स्तर से कुछ सड़कों के प्रस्ताव मंजूर हुए हैं। जिनकी धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कहीं पर सड़कों की मरम्मत होगी तो कुछ जगह नई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। -ग्रीश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग