फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle knocked the cold, 45 mm of rain fell in two days

बूंदाबांदी ने दी ठंड को दस्तक, दो दिन में हुई 45 एमएम बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

बूंदाबांदी ने दी ठंड को दस्तक, दो दिन में हुई 45 एमएम बारिशअमरोहा।इससे लोगों के बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।लगातार चार दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बरसात भी होती रहेगी।

विज्ञापन
Drizzle knocked the cold, 45 mm of rain fell in two days

विस्तार

बूंदाबांदी ने दी ठंड को दस्तक, दो दिन में हुई 45 एमएम बारिश
विज्ञापन

अमरोहा। दो दिन से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। काले बादलों ने आधी रात के बाद रंग दिखाया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लोगों को सकुन मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सभी दिन बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
उधर हो रही बारिश की वजह से चिंता की लकीरें किसानों के माथे पर साफ नजर आ रही हैं। धान की फसल की कटाई हो रही है। कुछ धान की फसलें पकी खड़ी हैं। अगर तेज वर्षा हुई तो किसान की फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं मौसम के ठंडा होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद अचानक उन्होंने बरसान शुरू कर दिया। धीमी गति से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार को भी जारी रही। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से बुखार, जुकाम के मामले भी बढ़ने लगे हैं। बारिश की वजह से नगर की सड़कें पानी से लबालब हैं। जिसकी वजह से राहगीरों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से 45 एमएम बारिश हुई है। जिसकी वजह से मौसम भी ठंडा हुआ है। इससे लोगों के बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। बेहतर होगा कि सभी लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम साफ होने की कोई संभावन अभी नहीं है। लगातार चार दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बरसात भी होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल खेतों में पकी खड़ी है। ऐसे में बारिश काफी नुकसान पहुंचा सकती है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक अभी इतनी अधिक वर्षा नहीं हुई है, जिससे फसल को नुकसान हो। हालांकि अगर बारिश हुई और तेज हवाएं चली तो खेत में पकी खड़ी फसल गिर जाएगी और संभवत किसान को नुकसान होगा।
राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed