{"_id":"67a277d882735963680e67d9","slug":"drizzle-in-the-morning-clouds-throughout-the-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133721-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुबह बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल
Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लगातार कई दिनों से तेज धूप निकलने से मौसम खासा गर्म महसूस हो रहा है। हालांकि, मंगलवार को मौसम में फिर से बदलाव हो गया। सुबह बादल छा जाने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे ठंडक महसूस हुई। इसके बाद धूप निकली। हालांकि, 12 बजे फिर से आसमान में बादल छा गए। दिनभर कभी बादल तो कभी धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा।
देखा जा रहा है कि फरवरी की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज तल्ख हो रहा है। सर्दी का असर सुबह और शाम में महसूस हो रहा है। दिन में धूप में तेजी होने से गर्मी महसूस हो रही है। जबकि, तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन, मंगलवार सुबह के समय मौसम खराब नजर आया। आसमान में बादल छा जाने के बा बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में कुछ ठंडक महसूस हुई। लेकिन, उसके बाद दिन भर भी धूप तो कभी बादल छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह शाम ठंडक महसूस होगी।