फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle along with cold wind increased the cold

Amroha News: सर्द हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Tue, 10 Dec 2024 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drizzle along with cold wind increased the cold
अमरोहा। जिले में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पछुआ हवा के चलने से ठंड भी बढ़ गई है। रविवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे तापमान में गिरावट और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे हैं। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कृषि अधिकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गलन और बढ़ेगी, जिससे सर्दी का सितम लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत होने के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन से हवाओं का रुख भी बदला हुआ है। पछुआ हवा चलने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद चटक धूप भी खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के बीच सूरज की तपिश बेअसर साबित हो रही है। रविवार रात बूंदाबांदी के बाद सोमवार को घरों की छतों पर और पार्कों में धूप सेंकने के लिए भीड़ रही, लेकिन नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण धूप में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। देर शाम फिर सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहीं वजह रही कि बढ़ती ठंड के मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को 869 मरीजों की ओपीडी हुई। चिकित्सकों के अनुसार निमोनिया और वायरल बुखार के मामलों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। बच्चों को होने वाली सर्दी-जुकाम और खांसी की वजह से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है, इसलिए मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ठंड और गर्मी के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, हल्के गर्म कपड़े पहनने, संतुलित आहार लेने और साफ-सफाई का ध्यान रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है। हल्के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article