फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   driver and helper died in road accident

दूध के टैंकर-ट्रक में भिड़ंत, चालक-हेल्पर की मौत

Wed, 07 Mar 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी।
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी। Updated Wed, 07 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
driver and helper died in road accident
आदमपुर-चचौरा के बीच हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दूध टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर-गंवा रोड पर आदमपुर-चचौरा के बीच मंगलवार तड़के दूध टैंकर और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक और हेल्‍पर की मौके पर मौत हो गई और टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बाद में चालक के ममेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

  आदमपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर-गंवा रोड पर मंगलवार तड़के गंवा की ओर से एक दूध टैंकर गजरौला की ओर जा रहा था। जबकि एक ट्रक हसनपुर की ओर से गंवा की ओर आ रहा था। रफ्तार से जा रहे दोनों वाहनों की आदमपुर-चचौरा के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके जैसी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां टैंकर के चालक और हेल्‍पर मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के शव क्ष्‍ात-विक्षत हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव रहरा सीएचसी ले आई। जेब में डीएल और आधार कार्ड से दूध टैंकर चालक की पहचान अमित पुत्र जय सिंह और हेल्‍पर दीपक उर्फ संदीप पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम घतौली जिला बागपत के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अमित के ममेरे भाई दीपेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed