फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drishti in 12th and Nutan became district topper in 10th

12वीं में दृष्टि और 10वीं में नूतन बनीं जिला टॉपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drishti in 12th and Nutan became district topper in 10th
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शनिवार को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें भारत माता इंटर कॉलेज डाइडेरा की छात्रा दृष्टि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इसी कॉलेज की नूतन यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया जिला टॉपर्स के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने शनिवार को दोपहर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। दोपहर दो बजे हाईस्कूल का रिजल्ट आउट हुआ। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी रहीं। परीक्षार्थियों ने हिम्मत जुटाते हुए रिजल्ट देखा परीक्षा में अच्छे अंकों सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह खुशी से उछल उठे। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में जिले के सोलह मेधावियों का कब्जा रहा। जिसमें भारत माता इंटर कॉलेज डाइडेरा की छात्रा नूतन यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला के बच्चों का दबदबा रहा। इस कालेज के आदित्य, रंजीत, सक्षम, पंकज कुमार, विशाल कुमार समेत पांच मेधावियों ने टॉप टेन सूची में कब्जा जमाते हुए सफलता का परचम लहराया। कालेज प्रबंधन ने सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए मेधावियों को बधाई दी। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर साक्षी देवी इंटर कॉलेज अमरोहा के छात्र हर्षित सक्सेना और श्री नारायन स्मारक इंटर कालेज गजरौला के आदित्य रहे। दोनों ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केआईसी डयोढी वाजिदपुर अमरोहा की प्रेरणा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथ स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कलां के दो मेधावियों का कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला और एसएस एकेडमी इंटरमीडिएट अतरासी रोड और मातेश्वरी कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज चकारसी के छात्रों ने भी टॉप टेन की सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया। वहीं इंटर की परीक्षा की टॉप टेन सूची में पंद्रह छात्र-छात्राओं को कब्जा रहा। जिसमें भारत माता इंटर कालेज डाइडेरा की छात्रा दृष्टि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि एसएस एकेडमी इंटरमीडिएट अतरासी रोड अमरोहा के पल्लव धारीवाल और जीपीएस इंटर कॉलेज भजनपुरी की छात्रा अंशिका रानी 88.60 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। यहां के अर्पित मान 85.40 प्रतिशत अंक पाकर टॉप टेन की सूची में जगह बनाई।

जीपीएस इंटर कॉलेज भजनपुरी की छात्रा अंशिका रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर की परीक्षा में आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कलां के दीपांशु, दीपांशु सिंह, अनुज मुद्गल ने टॉप टेन की सूची पर कब्जा जमाया। वहीं आर विद्या पीठ इंटर कॉलेज बुरावली के एक, एएनडीपी इंटर कॉलेज बछरायूं, रामपाल सिंह इंटर कालेज रजोहां, एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता के एक-एक छात्र टॉप टेन में शामिल रहे। जबकि पीएस स्मृति इंटर कॉलेज मंगूपुरा की दो छात्राओं ने टॉप टेन की सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया। मेधावियों के घर खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने बेटा-बेटी की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए मिठाईया बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed