फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drinking water and sanitation system back on track after five days in Gajraula

Amroha News: गजरौला में पांच दिन बाद पटरी पर लौटी पेयजल व सफाई व्यवस्था

Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drinking water and sanitation system back on track after five days in Gajraula
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिका के कर्मचारियों का धरना समाप्त हो जाने पर गजरौला में पांच दिन बाद पेयजल और सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटी। सड़कों पर पसरी गंदगी और लगे ढेरों को हटाया गया। पेयजल आपूर्ति होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
बीते बुधवार से नगर पालिका के संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी पांच महीने के मानदेय दिलाने की मांग पर पालिका के सामने धरने पर बैठ गए थे। अगले दिन बृहस्पतिवार से उनके धरने में अन्य संगठन के कर्मचारी शामिल हो गए थे। धरने को बेमियादी कर दिया गया था। पालिका के सभी कार्य ठप हो गए थे।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चौपट होने के कारण सड़क, गली, मोहल्लों में गंदगी के ढेर लग गए थे। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पर लोग हैंडपंप से पानी भरकर काम चला रहे थे। रविवार रात एसडीएम चंद्रकांता ने कर्मचारियों के बीच जाकर उनका धरना समाप्त कराया। सोमवार सुबह से पालिका के कर्मचारी काम पर लौट आए। चौपट हुई सफाई व्यवस्था पांच दिन बाद पटरी पर लौटी। पेयजल की आपूर्ति होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर में ईओ के कारण जो विकास रुक गए थे, उनको जल्द से जल्द कराया जाएगा। सड़क बनाई जाएंगी। पथ प्रकाश के लिए लाइट लगेंगी। औद्योगिक क्षेत्र में काम होंगे। - राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पालिकाध्यक्ष गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed