फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drinking alcohol in council school proved costly, two teachers suspended

Amroha News: परिषदीय विद्यालय में शराब पीना पड़ा भारी, दो शिक्षक निलंबित

Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drinking alcohol in council school proved costly, two teachers suspended
आदमपुर/सैदनगली (अमरोहा)। हसनपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में दो शिक्षकों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि शराब की बोतल और गिलास मेज पर रखे हैं और दो शिक्षक गपशप कर रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में शराब का सेवन करने जैसे कृत्य सामने आने के बाद यहां की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले की शिकायत मिलते ही बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर का है। वायरल वीडियो सर्दी के मौसम में बनाया गया है। स्थानीय युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को सोमवार को वायरल कर दिया गया। इससे पहले रविवार को ग्रामीणों ने भी मामले की शिकायत डीएम से की थी। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने इसकी जांच की।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडिया और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर में शराब का सेवन करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसको आधार मानते हुए प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और पड़ोसी गांव सुतारी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article