फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dream of the Japan Paralympics shattered; focus now shifts to the World Championships.

Amroha News: जापान पैरा ओलंपिक का सपना टूटा, अब विश्व चैंपियनशिप पर नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dream of the Japan Paralympics shattered; focus now shifts to the World Championships.
अमरोहा। जापान पैरा ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गांव नरैना कलां निवासी पैरा एथलीट कार्तिक चाहल खुश हैं, लेकिन खुद हिस्सा नहीं ले पाने का अफसोस है। ट्रायल में तीसरी रैंक मिलने के बावजूद तीसरे स्थान के खिलाड़ियों का कोटा जारी नहीं होने से उनका चयन नहीं हो सका। अब वह जून 2027 में उज्बेकिस्तान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में पुणे में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान तरुण चाहल के बेटे कार्तिक ने कोच सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वेट लिफ्टिंग से करियर शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने के बाद डिस्कस थ्रो अपनाया और 2016 में कर्नाटक में कांस्य पदक हासिल किया। नवंबर 2022 में हादसे में उनके बाएं पैर का पंजा कट गया। इससे खेल करियर खत्म होने की आशंका हुई, लेकिन परिवार और कोच के हौसले से उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन

करीब तीन साल उपचार के बाद 2025 में सोनीपत में कोच अरुण सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। इसी साल खेलो इंडिया में रजत पदक जीता। मार्च 2026 में ओडिशा की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले दिल्ली में वर्ल्ड ग्रां प्री में चौथा स्थान पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक के मुताबिक, साथी खिलाड़ियों को पदक जीतते देखकर खुशी होती है। अब उनका लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह पुणे में कोच लखविंद्र सिंह के निर्देशन में तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed