{"_id":"5a639e744f1c1b89268b5811","slug":"dread-of-strict-action-in-the-dabang","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त कार्रवाई के खौफ से दुबक गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त कार्रवाई के खौफ से दुबक गए दबंग
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रमचंदीपुर में किया गया बालू खनन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपेंद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को इस चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस, पीएसी, राजस्व, चकबंदी, नहर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में शनिवार को फरीदपुर गांव में करीब साढ़े तीन सौ बीघा से अधिक भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटवाया गया है। इस भूमि पर खड़े गन्ने को रूटावेटर से जोत दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन कार्रवाई के दौरान कोई भी व्यक्ति जमीन या गन्ने को अपना बताने के लिए मौके पर नहीं आया। किसने कब्जा कर रखा था, इसकी जानकारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जानकारी की गई तो चिन्हित की गई जमीन करीब दो दशकों से दबंगों के कब्जे में बताई जा रही है। शेष दबंगों को चेतावनी दी गई कि वह सप्ताह भर के अंदर जमीन को खाली कर दें, अन्यथा जमीन को जिला प्रशासन को खाली कराएगा, साथ ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।