फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dr. Arvind's song was accepted for Guru Jambheshwar University

Amroha News: डॉ. अरविंद का लिखा गीत गुरु जंभेश्वर विवि के लिए हुआ स्वीकृत

Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Arvind's song was accepted for Guru Jambheshwar University
अमरोहा। डॉ. अरविंद कुमार के लिखे गीत गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलगीत के लिए स्वीकृत होने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. अरविंद को सम्मानित किया गया। साथ ही संगीतबद्ध करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार द्वारा लिखित गीत कुलगीत के लिए स्वीकृत हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अरविंद कुमार द्वारा रचित गीत विश्वविद्यालय के कुलगीत के लिए स्वीकृत होना केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। हमें ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने सुमधुर कंठ से इसे गाया है तथा संगीत दिया है, वे भी प्रशंसा के पात्र हैं। जयतु जय हे पुण्यभू जय, जयति जय हे ज्ञानधारा। विश्व में चमके निरंतर विश्वविद्यालय हमारा। अब यह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी कुलगीत के रूप में प्रदर्शित है। उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि इस गीत में विश्वविद्यालय का गौरवगान और मंगलकामना भी समाविष्ट हैं। इसे विश्वविद्यालय के कुलगीत के रूप में स्थान दिए जाने पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी व कुलगीत प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रो. बीना रूस्तगी, प्रो.अनिल रायपुरिया, प्रो. मनन कौशल, डाॅ. पीयूष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed