{"_id":"64bd79e28f58e3dea8059e64","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-seven-people-including-husband-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-1578-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Mon, 24 Jul 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला नियाजियान निवासी दिवंगत मोहम्मद अख्तर की बेटी सबीना की शादी बुलंदशहर के मोहल्ला पलवल निवासी जुबैर के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर सबीना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दो बच्चों के जन्म के बाद भी ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे। पीड़िता का आरोप है कि पति ने सऊदी अरब जाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी वह सऊदी अरब नहीं गया। सऊदी अरब जाने के बारे में पूछा तो मारपीट की। 24 मई को आरोपी ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में पति जुबेर, सास आसमा, ससुर मोहम्मद असलम, देवर जुनैद, नावेद, उकासा, ननद तसमिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -