फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dowry demand not complete husband give triple talaq

दहेज का विरोध करने पर विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
dowry demand not complete husband give triple talaq
अमरोहा। रुपये और बाइक मांगने का विरोध करने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर पर तीन तलाक, छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीन तलाक का यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाली युवती का निकाह अप्रैल 2012 में मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुरालिया दान दहेज से खुश नहीं थे। लिहाजा वह विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। विवाहिता का आरोप है कि 10 नवंबर की शाम वह अपने मायके में थी। तभी उसका पति और देवर घर में घुस आए, आते ही दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति और देवर ने विवाहिता के साथ मारपीट की। देवर ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने गुुरुवार को मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति यामीन और देवर इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed