फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dowry 7 reported by police

दहेज उत्पीड़न में पति समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
dowry 7 reported by police
हसनपुर (अमरोहा)। दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। दहेज के लिए मारपीट कर निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी विनीता शर्मा की शादी जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी सतपाल शर्मा के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। करीब एक वर्ष बाद विनीता शर्मा की छोटी बहन मनीषा शर्मा की शादी उसके ही देवर संजीव के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। आरोप है कि मनीषाकी शादी के बाद से दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग शुरू हुई। इसी को लेकर दोनों बहनों के साथ उत्पीड़न किया जाना लगा। दोनों बहनों का आरोप है कि उनके पति अप्राकृतिक यौन संबंध की कोशिश भी करते थे। तभी से दोनों बहनें कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया निवासी अपने बड़े बहनोई के घर रह रही थीं। विनीता का आरोप है कि 16 फरवरी को ससुराल वालों ने बहनोई के घर पहुंचकर मारपीट की। मनीषा का आरोप है कि 20 फरवरी को उन्हीं लोगों ने फिर वहीं पहुंचकर मारपीट की। आग लगाकर मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो अगल-अलग मामले दर्ज हुए हैं। विनीता के पति सतपाल, मनीषा के पति संजीव, सास गंगादेई, नंदोई कणेश शर्मा निवासी बहजोई संभल, राजीव शर्मा निवासी हयातनगर संभल, मुमेरे ससुर जगदीश शर्मा निवासी गांव मटीपुरा थाना आदमपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed