फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Double murder: Reward of Rs 25,000 each will be announced on three accused

दोहरा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर घोषित होगा 25-25 हजार का इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Reward of Rs 25,000 each will be announced on three accused
गजरौला। नौ अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र के गंगा पार स्थित गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हुई हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगे तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। थाना पुलिस ने इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र का गुलालपुर का जंगल नौ अक्तूबर की रात अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या से दहल उठा। बदमाशों ने फार्म हाउस पर रहने वाले मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध व गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की बलकटी व नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की, जबकि फार्म हाउस के नौकर हापुड़ के नया गांव निवासी जीतपाल को अधमरा कर छोड़ गए थे। हत्याकांड का मास्टर माइंड सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक को बताया जा रहा है। वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने उसके घर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। चार दिसंबर को उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि जेसीबी से उसके घर को ध्वस्त किया जाएगा। उधर हत्याकांड की साजिश रचने में मुरादपुर निवासी विजेंद्र, पपसरा खादर के हसमत व हापुड़ जिले के नया गांव निवासी खानी का नाम प्रकाश में आया। तीनों आरोपी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। तीनों के पुलिस ने गैर जमानती वारंट भी जारी करा लिए। बृहस्पतिवार को तीनों को 25-25 हजार रुपये का इनामी घोषित कराने के लिए थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने सीओ के माध्यम से एसपी को रिपोर्ट भेजी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तीनों पर जल्द ही इनाम की राशि घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed