फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Don't talk about Kejriwal on pollution, he is neither serious nor patient

प्रदूषण पर केजरीवाल की बात मत करिए, वह न तो गंभीर हैं न धीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Don't talk about Kejriwal on pollution, he is neither serious nor patient
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदूषण पर आप अरविंद केजरीवाल की बात मत करिए। वह न गंभीर हैं, न धीर हैं। उनका काम केवल प्रोपोगेंडा करना है। मेरे पास मंत्रालय है, हम लोग कितना झेलते हैं। दिल्ली में यमुना कितनी प्रदूषित है, उन्हें चिंता नहीं है। अगर थोड़ा भी काम करें, थोड़ी चिंता करें तो व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो जाएगी। वे शुक्रवार को झनकपुरी स्थित पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है। इतनी मदद करने के बाद भी केजरीवाल कुछ नहीं कर पाते। केंद्र में ऐसी सरकार कभी नहीं आएगी। मोदी सरकार सभी के लिए समर्पित है। अगर दिल्ली का मंत्रालय थोड़ा भी चिंता करे तो ये व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश खुशहाल हो रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों का सपना साकार हो रहा है। जो लोग अंग्रेजों की गोलियां खाते थे उनका सम्मान लंदन की धरती पर हो रहा है। भारत माता की जय जयकार हो रही है। आज वह लोग भी तिरंगा लेकर दौड़ते हैं। सबसे बड़ी बात देश और उत्तर प्रदेश में गरीब खुशहाल है। दूसरे प्रदेशों की सरकारें भी गंभीर हो जाएं। कहा कि इन सरकारों को भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए। सरकार बनाने के बाद पार्टी के दल के ऊपर रहना चाहिए। वोट किसने दिया, किसने नहीं दिया इस पर बात नहीं करनी चाहिए। सभी को गरीबों का ध्यान रखना चाहिए। ऊटपटांग टिप्पणी करने से सरकार नहीं चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed