फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dogs attack eight-year-old girl

Amroha News: कुत्तों का आतंक, आठ वर्षीय बच्ची पर हमला

Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dogs attack eight-year-old girl
हसनपुर। नगर से सटी अब्दुल्ला कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। कुत्तों के हमले में एक आठ वर्षीय बच्ची समेत कई बकरियां घायल हो चुकी हैं। लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला कॉलोनी के रहने वाले सद्दाम सैफी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी अलीमुद्दीन बाग में काम करने जा रहे थे। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी नूरबी भी जा रही थी। इसी दौरान अब्दुल्ला कॉलोनी के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने नूरबी पर हमला कर दिया। पिता ने कुत्तों से बच्ची को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बच्ची घायल हो चुकी थी। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कुत्तों से को पकड़वाने की मांग की हैं। घायल बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह की घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं लाया गया है। सीएचसी में एंटी रैबीज का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
विज्ञापन




कॉलोनी निवासी सद्दाम सैफी अधिवक्ता का कहना है कि पांच मार्च को अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी रियाजुद्दीन की बकरी को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया था। कुत्तों के रेबीज में संक्रमण था कि उस बकरी का दूध पीने के कुछ समय बाद ही बकरी के तीन बच्चे मर गए। बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में आवारा कुत्तों ने तरन्नुम का बकरा एवं इकबाल अहमद की बकरी पर भी हमला कर चुके हैं। सद्दाम सैफी अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग को एक्स पर पोस्ट करके कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed