{"_id":"588e326e4f1c1b303de8070f","slug":"dog-4-people-injured-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्तों ने चार को काटा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्तों ने चार को काटा, ग्रामीणों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
DOG BYTE CASE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़ीजट में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र के बाद कुत्तों ने महिला समेत चार ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है। काटकर जख्मी कर दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हमलावर हो रहे कुत्तों की वजह से ग्रामीण बेचैन हैं और बच्चों को स्कूल-कालेज भेजने से कतराने लगे हैं। वहीं, प्रशासन ने अभी तक ग्रामीणों की सुध नहीं ली है।
थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ीजट निवासी राजेश के बेटे रोहित को पांच दिन पहले कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो गया था। डरते-डरते जंगल जा रहे थे। मौका देखते ही कुत्तों ने एक-एक कर कई ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर दिया। इसमें भगवती, जितेंद्र, आशीष व छात्र गोलू शामिल है। पांच लोगों को खूंखार कुत्ते अब तक काट चुके हैं, जिससे ग्रामीणों के चेहरों की हवाईयां उड़ीं हैं।
घायलों ने अस्पताल में जाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश की बात पर यकीन करें तो कई बार कुत्तों के हमलों से प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया जा चुका है, किन्तु उनको पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जंगलों में लोग झुंड बनाकर जाने को मजबूर हो गए हैं। बच्चों को अकेले घर से बाहर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्कूल भी जाने से बच्चे डर रहे हैं।