फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctors Association and Lions Club took out a candle march

Amroha News: डॉक्टर एसोसिएशन व लायंस क्लब ने निकाला कैंडल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Doctors Association and Lions Club took out a candle march
गजरौला। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना से क्षुब्ध डॉक्टर एसोसिएशन व लायंस क्लब ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी व लायंस क्लब के पदाधिकारी शनिवार शाम इंद्रा चौक पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश प्रकट किया। कहा कि कोलकाता की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर डॉ. श्याम सिंह, अनिरुद्ध रस्तोगी, डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, डॉ. रियासत मलिक, डॉ. जीके गोस्वामी, डॉ. ललित चाहल, राजीव उपाध्याय, कमल अग्रवाल डॉ. रवि भूषण शर्मा, नवनीत उपाध्याय, डॉ. रविंद्र गुप्ता, डॉ. सोमन सैफी, डॉ. एम एम माथुर, डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed