फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor used to send patients to private hospital for treatment, orders for suspension

Amroha News: निजी अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भेजती थीं डॉक्टर, निलंबन के निर्देश

Mon, 12 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 12 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Doctor used to send patients to private hospital for treatment, orders for suspension
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। लगातार डीएम को इसकी शिकायतें मिलतीं रही हैं। जनता दर्शन के दौरान शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी के निजी अस्पतालों में मरीजों को भेजने, प्रोटीन के डिब्बे बेचने और अल्ट्रासाउंड के रुपये लेने पर डीएम ने गोपनीय जांच कराई।
उन्होंने डमी मरीज बनाकर अस्पताल में भेजा तो शिकायतें सही पाई गईं। इसके अलावा जांच में ढबारसी के सीएचसी प्रभारी भी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने दोनों डॉक्टरों को निलंबित करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स को लगातार शिकायतें मिलती रहीं थीं। समीक्षा बैठकों के दौरान भी डीएम ने इसमें सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर या तो मिलते नहीं हैं अथवा निजी प्रैक्टिस को तवज्जो देते हैं। ऐसे में दो मामलों में डीएम ने दो डॉक्टरों के निलंबन के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को शिकायत मिली थी कि नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छेबड़ा पर तैनात डॉ. इफरा निजी अस्पतालों में मरीजाें को भेजती हैं और प्रोटीन के डिब्बे भी बेचती हैं। इस पर डीएम ने उनकी गोपनीय जांच कराई। उन्होंने एक कर्मी को मरीज बनाकर डॉ. इफरा के पास भेजा। डॉ. इफरा ने मरीज से अल्ट्रासाउंड के सौ रुपये जमा कराएए। इसके अलावा एक प्रोटीन व सीरप के 500 रुपये भी लिए गए।
डॉ. ने प्रोटीन पाउडर व सीरप कहीं बाहर से मंगवाकर दिया। अल्ट्रासाउंड के लिए आधार कार्ड व ओपीडी की पर्ची लेकर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर दो बजे के बाद पहुंचने के लिए कहा गया। कहा, दो बजे के बाद वह वहीं पर मिलेंगी। वहां मरीजों ने बताया कि डॉ. इफरा द्वारा बोतल चढ़ाने के 300 रुपये व शीशे वाली बोतल के 1500 रुपये भी लिए जाते हैं।
आशा वर्करों ने भी लगाए थे आरोप
आशाओं ने भी स्थलीय जांच के दौरान डॉ. इफरा पर गंभीर आरोप लगाए। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डॉ. इफरा को निलंबित करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इसके अलावा ढबारसी के सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ त्यागी के भी लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम ने एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को जांच सौंपी थी।

निरीक्षण में डॉक्टर मिले सीएचसी प्रभारी मिले थे अनुपस्थित
शनिवार को एडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। जिसमें सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ त्यागी अनपुस्थित पाए गए। बताया गया कि डॉ. अधिकांश अनुपस्थित रहते हैं तथा डेंटल सर्जन डॉ. दीपशिखा ही मरीजों का उपचार करती हैं। एक्स-रे टैक्निशियन नन्हें सिंह तीन दिन से टीबीएचयू वीरपाल सिंह बिना किसी सक्षम स्तर के अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने डॉ. सौरभ त्यागी के निलंबन व अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed