फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   doctor sold the baby in avege of fee

ऑपरेशन के रुपये नहीं दिए तो डाक्टर ने बेच दिया बच्चा

Fri, 17 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 17 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
doctor sold the baby in avege of fee
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
हसनपुर शहर के एक निजी अस्पताल संचालक पर बच्चा बेचने का आरोप लगाया गया है। गांव दियावली खालसा के दंपति के मुताबिक तीन माह पहले निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के 35 हजार रुपये मांगे गए थे, रकम का इंतजाम ना होने पर डाक्टर ने नवजात को गिरवी रख लिया था। लेकिन अब रुपये देने पर भी बच्चे को नहीं लौटाया जा रहा है। दंपति बच्चा बेचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचा और इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के गांव दियावली खालसा निवासी सोमपाल के मुताबिक तीन नवंबर 2016 की सुबह को पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। गांव की आशा मुनेश के माध्यम से पत्नी को सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया था। लेकिन शाम तक भी प्रसव नहीं हुआ तो, यहां से रेफर कर दिया गया था। आशा के कहने पर ही पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


यहां पर ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। लेकिन डाक्टरों ने ऑपरेशन की रकम 35 हजार बताई जो मेरे पास नहीं थी। दस हजार रुपये देकर बाकी उधार करने की बात कही थी, लेकिन डाक्टर ने बच्चे को गिरवी रख लिया और कहा था कि जब बाकी रकम ले आओगे तो बच्चे को ले जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले डाक्टर के पास बाकी रकम लेकर  पहुंचे और बच्चा लौटाने की बात की तो डाक्टर ने बच्चा लौटाने से इंकार दिया। आरोप है कि डाक्टर द्वारा बच्चा नहीं दिया जा रहा।  संशय है कि डाक्टरों द्वारा बच्चे को बेच दिया गया। दो दिन से इंसाफ की गुहार को लेकर कोतवाली के चक्कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 


आरोप सरासर गलत
इस गांव की महिला की डिलीवरी तो की गई थी, लेकिन जहां रुपये के लिए बच्चा रखने का आरोप है तो वह सरासर गलत है। चिकित्सक

मामले की जांच कराई जा रही है
अस्पताल द्वारा ऑपरेशन की रकम ना मिलने पर बच्चा गिरवी रखने की तहरीर मिली है। मामला तीन माह पुराना बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
आरके वर्मा, एसएसआई  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed