फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor left bandage in stomach during gallbladder operation woman died due to infection

ये मौत या मर्डर?: पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ी पट्टी, संक्रमण से महिला की मौत

Fri, 20 Jan 2023 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

अमरोहा नगर के मोहल्ला इमलीवाला में महेंद्र सैनी की पत्नी राधा का करीब दो महीने पहले शहर के एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद डॉक्टर ने राधा को डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन राधा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन
Doctor left bandage in stomach during gallbladder operation woman died due to infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर के द्वारा दो महीने पहले पेट में पट्टी छोड़ने के बाद महिला के शरीर में फैले संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई। देर रात तक परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने नोडल अधिकारी डॉ शरद कुमार से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला इमलीवाला में महेंद्र सैनी की पत्नी राधा का करीब दो महीने पहले शहर के एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद डॉक्टर ने राधा को डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन राधा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। लिहाजा परिजन राधा को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर तरह-तरह की बीमारी बताते हुए इलाज करते रहे। बीमारी का पता किए बिना महंगे-महंगे इंजेक्शन लगाए गए। बावजूद इसके राधा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। परिचितों के कहने पर महेंद्र सैनी पत्नी राधा को लेकर बुधवार को बिजनौर जनपद के नूरपुर में स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने सिटी स्कैन करने के बाद पेट में पट्टी होने की बात का दावा किया। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजन राधा को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे जहां ऑपरेशन कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि जब डॉक्टर को ऑपरेशन के दौरान पट्टी छोड़ने की बात बताई गई तो वह मानने को तैयार नहीं हुए। इतना ही नहीं डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने धक्के देकर उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोबारा ऑपरेशन कराने और महिला के स्वस्थ होने तक आने वाले पूरे खर्च को उठाने की मांग की। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे। 

पीड़ित महिला के पति महेंद्र सैनी ने बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करके पेट से पट्टी निकाले ने लिए हामी भर ली। लेकिन उसने खर्चा उठाने से साफ मना कर दिया। यहां तक धमकी दी है कि जो तुमसे हो वो कर लेना। महेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी राधा की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इसलिए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने पूरे शरीर में संक्रमण  फैलने की बात कहकर वापस लौटा दिया। लिहाजा शुक्रवार की देर शाम परिजन राधा को लेकर घर लौट आए। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

अगर ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छोड़ने का मामला है तो प्रकरण गंभीर है। पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी नोडल अधिकारी डॉ शरद कुमार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर परिवार की तरफ से शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ राजीव सिंघल, सीएमओ

महिला की मौत हो गई है ये संज्ञान में आया है। परिजनों जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार राणा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed