फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Do teaching related work by connecting education with technology: DM

शिक्षा को तकनीक से जोड़कर शिक्षण संबंधी कार्य करें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Do teaching related work by connecting education with technology: DM
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शिक्षकों को विद्यालय शिक्षा में सुधार करने, अधिक से अधिक शैक्षिक नवाचार करने और उन्हें शिक्षण में लागू करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर में दो दिवसीय नवाचार मेले और नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीक को जोड़कर कुशल प्रशिक्षण दें। शिक्षा को तकनीकी से जोड़कर शिक्षण संबंधी कार्य करें। शिक्षा में नित नूतन नवाचार के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने शिक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल से शिक्षा को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। डाॅ. कुंदन सिंह की लिखित पुस्तक विद्यालयी शिक्षा में चुनौतियां एवं समाधान का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जोया प्रकाश चंद, संचालक श्रेयस यादव, प्रवक्ता दीपक कुमार, निशु चौधरी, रामाशंकर, रवि यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। नवाचार मेले में नवाचारों का प्रदर्शन आज यानी शुक्रवार को भी किया जाएगा। शिक्षकों के लिए पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में जेएस हिंदू महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार दास, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. हरेंद्र सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीतांजलि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article