फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DNS beat Nagpal by 42 runs

Amroha News: डीएनएस ने नागपाल को दी 42 रनों से शिकस्त

Thu, 06 Apr 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
DNS beat Nagpal by 42 runs
अमरोहा। डीएनएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले ने डीएनएस ने नागपाल टीम को 42 रनों से हराया। दूसरे मैच में सीसीए ने एनके मथुरा को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मुकाबला डीएनएस क्रिकेट एकेडमी व नागपाल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएनएस की टीम 35 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आमिश अब्बासी ने 68, इमरान ने 40 व कप्तान देव पैसल ने 29 रन बनाए। नागपाल के लिए ओम ने 3, नवतेज सिंह ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपाल की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 ही बना पाई। टीम के लिए रहबर खान ने 39 व तरुण ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन

डीएनएस के लिए गेंदबाजी में देव पैसल ने 2, पीयूष सिंह और फैज मोहम्मद ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच देव पैसल को चुना गया। दूसरा मुकाबला सीसीए व एनके सिमबोसिस मथुरा के बीच खेला गया। एनके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए प्रशांत चाहर ने 59, वैदिक कतारा ने 17 रन बनाए। सीसीए के लिए नवजोत सिंह ने 4, अपूर्व अवस्थी ने 3, प्रशंक अंशुल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौधरी क्रिकेट एकेडमी ने 26.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए अर्नव पटेल ने नाबाद 42,ध्रुव दीक्षित ने 51 रन बनाए। एनके के लिए अनिमेष जैन व प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच नवजोत सिंह को चुना गया। पहले मैच के अंपायर कुनाल, चाहत यादव व स्कोरर अब्दुल रज्जाक रहे। दूसरे मैच में अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी, सिद्धार्थ शर्मा व स्कोरर अंश यादव ने निभाई। मैच के दौरान कोच मोहम्मद हसीन (बादशाह), हिमांशु अग्रवाल, अमित चौधरी, अनुज, कमाल पाशा, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed