फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dm wrote letter against drmo

डीआरएमओ, एआर कोऑपरेटिव और मंडी सचिव के खिलाफ शासन को पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
dm wrote letter against drmo
अमरोहा। गेहूं क्रय केंद्र मंडी समिति गजरौला में गड़बड़ी सामने आई है। क्रय केंद्र के कर्मचारी से तौल के बारे में जानकारी लिया वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई के लिए एआर कोऑपरेटिव, डीआरएमओ और मंडी समिति के सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसके चलते अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र मंगलवार को गजरौला मंडी समिति में पहुंचे। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र के बारे में जानकारी लिया। लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी महेश कुमार कुछ बता नहीं सका। उन्होंने गेहूं की कीमत और तौल के तरीके बारे में पूछताछ किया। कर्मचारी के कार्यशैली पर गहरी चिंता जताई। डीआरएमओ सुभाष मैथानी से निरीक्षण के बारे में जानकारी लिया। निरीक्षण पुस्तिका भी अधूरी मिली। इसके अलावा एआर कोऑपरेटिव दीपक थरेजा से गेहूं खरीद के बारे में फीडबैक लिया लेकिन वह भी कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने एआर कोऑपरेटिव और डीआरएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। मंडी समिति के सचिव के पर्यवेक्षण में शिथिलता पर जम कर फटकार लगाई। उन्होने तीनों अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कराने के लिए कहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि गेहूं खरीद प्राथमिकता में है लेकिन डीआरएमओ और एआर कोऑपरेटिव की कार्यशैली बेहद खराब है। इसके चलते गेहूं खरीद में प्रगति नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed