फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dm saab ambulance, amroha

निजी संस्था दौड़ा रही डीएम साहब की एंबुलेंस!

Tue, 13 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 13 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
dm saab ambulance, amroha
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला, अागरा
जिले की सड़कों पर डीएम की एंबुलेंस फर्राटे भर रही है, मगर साहब इससे बेखबर हैं। परिवहन विभाग में बाकायदा डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट के नाम टाटा विंगर एंबुलेंस दर्ज है, जिसका फिटनेस सर्टिफिकेट दिसंबर 2015 को एक्सपायर हो चुका है। हैरानी की बात ये है कि सरकारी नंबर की ये एंबुलेंस एक निजी संस्था के अंडर में है। किस मद या निधि से गाड़ी मिली है, इसका भी पता नहीं है। बहरहाल जिलाधिकारी की ये एंबुलेंस और उसका सरकारी सिरीज का नंबर हरेक शख्स की आंखों को चौंका रहा है। 
विज्ञापन


7 दिसंबर 2013 को परिवहन विभाग में यूपी 23 जी-0184 का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसका चेसिस नंबर एमएटी 460124 डीयूजे 05255 है। इंजन नंबर 483 डीएलटीसी 55 जेडब्ल्यूवाई 708708 है। ऑनर नेम के आगे केवल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अमरोहा लिखा है। वाहन एंबुलेंस है, जबकि फ्यूल टाइप के आगे डीजल लिखा है। 
विज्ञापन


मेकर मॉडल टाटा मोटर्स लिमिटेड, वन टाटा विंगर डीएक्स है। एंबुलेंस की एफसी 6 दिसंबर 2015 दर्ज है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह एंबुलेंस एक निजी संस्था के पास है। शहर ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों तक में साहब की एंबुलेंस चक्कर लगाती रहती है, मगर जिलाधिकारी अपनी गाड़ी से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका फिटनेस सर्टिफिकेट भी खत्म हो गया है, किंतु गाड़ी की सीरीज सरकारी है। इसलिए कोई भी उसको रोकने व टोकने की हिम्मत नहीं जुटाता है। कहा जाए तो एंबुलेंस बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के ही चक्कर काट रही है। किस निधि या मद से उसको खरीदा गया है, इसकी जानकारी नहीं है। गाड़ी कौन चला रहा है, इसकी साहब ने मामला संज्ञान में आने पर जरूर पड़ताल कर स्थिति दिखवाने की बात कही है। ताज्जुब इस बात का है कि लोग भी गाड़ी का नंबर देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। 


अगर मेरे नाम एंबुलेंस दर्ज है तो हो सकता है कि किसी विधायक या सांसद निधि से उसको खरीदा गया होगा। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन हुआ होगा। शहर में चल रही है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही मसले में अगला कदम उठाया जाएगा।वेद प्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed