{"_id":"692e0743d2ea99f6010f10c7","slug":"dm-reprimanded-bankers-for-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152581-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही पर बैंकर्स को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही पर बैंकर्स को लगाई फटकार
Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं वेंडर्स के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही पर बैंकर्स को फटकार लगाई और कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने सूर्यघर योजना से संबंधित लोन पत्रावालियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विभिन्न बैंकों में महीनों से लंबित पत्रावलियों पर नाराजगी की। कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैंकवार लंबित पत्रावलियों की जानकारी हासिल की। कारण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि लंबित पत्रावलियों को तीन दिसंबर तक निस्तारित करें। उन्होंने सभी वेंडर्स को धनराशि प्राप्त होने के बाद जल्द से सोलर पैनल इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए। सभी बैंकों के जिला समन्वयक से रिजेक्ट की गई फाइलों की समीक्षा कर रिजेक्ट का कारण सहित बुधवार को होने वाली बैठक में प्रस्तुत करने के करने के निर्देश दिए।
विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारियों को भी शहरी क्षेत्र में लोगों को प्रेरित कर योजना से लाभांवित कराने को कहा। कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। पीएम सूर्यघर योजना मुफ्त बिजली योजना के तहत एक से 10 किलोवाट तक स्थापित संयंत्रों पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। 45 हजार से लेकर करीब 1.08 लाख रुपये का अनुदान मिल सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टल ttps://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डिप्टी कलक्टर एवं प्रभारी पीओ नेडा मसीहा नजम, एलडीएम सहित बिजली अधिकारी एवं वेंडर्स मौजूद रहे।