फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM reprimanded after seeing the crowd in CHC

सीएचसी में भीड़ देख डीएम ने लगाई फटकार, बोले किस लिए यहां सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded after seeing the crowd in CHC
हसनपुर सीएचसी में निरीक्षण के दौरान भीड़ को देखकर नाराजगी जताते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने सीएचसी का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़ को देखकर नाराजगी जताई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। चिकित्साधीक्षक को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी कक्ष, ओपीडी आयुष पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, कोविड-19 वैक्सीनेशन सैंपल कलेक्शन, महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मरीज को बाहर दवा नहीं लिखी जानी चाहिए। दवा हर हाल में केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाए। कहा कि कोविड-19 के जो भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना किया जाए। जिलाधिकारी ने देखा कि वैक्सीनेशन के लिए लोग बिना लाइन के भीड़ लगाए हुए हैं। केंद्र प्रभारी व सुरक्षाकर्मियों पर फटकार लगाते हुए कहा कि किसलिए ड्यूटी लगाई गई है। शारीरिक दूरी का पालन होना जरूरी है। बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति नहीं रहना चाहिए। ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम संजय बंसल, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन बड़ी परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण
हसनपुर। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने सीडीओ चन्द्र शेखर शुक्ल व एसडीएम हसनपुर के साथ हसनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन बड़ी परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सर्वप्रथम निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्य दाई संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा 2393 .10 लाख की लागत से बनाए जा रहे मुख्य भवन, किचन एवं डायनिंग ब्लॉक, आवास का निरीक्षण किया। इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हसनपुर में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड मुरादाबाद के प्रतिनिधियों से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी की। कहा कि गुणवत्ता में किसी भी तरह से गड़बड़ी ना की जाए। इसके बाद उन्होंने हसनपुर में ही निर्माणाधीन
वाह्य न्यायालय व ऐलाइड भवन का निरीक्षण किया। बाह्य न्यायालय के निरीक्षण के दौरान भवन में सीलिंग और बीम टेढ़ी होने पर जिला अधिकारी ने संस्था के अवर अभियंता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने की हिदायत दी। जिला अधिकारी ने जानकारी ली कि सरिया किस कंपनी की लगाई गई है। कितने एमएम की है। बालू सीमेंट का अनुपात क्या है। कार्य कितने दिन में पूर्ण होगा जाएगा। अन्य कई बिंदुओं पर संबंधित संस्था के प्रतिनिधि से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मजदूर लगाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

कक्षा चार के छात्र ने सुनाया पहाड़ा, तो सीडीओ ने किया पुरष्कृत
हसनपुर। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने भीकमपुर शर्की के उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कक्षा अध्यापक को निर्देशित किया कि बच्चों को जल्द से जल्द किताबें और ड्रेस उपलब्ध कराया जाए। मिड डे मिल नियमानुसार दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल ने कक्षा 4 के विद्यार्थी से 13 का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। छात्र ने पूरा पहाड़ा बेझिझक सुना दिया। सीडीओ ने बच्चे को सौ रूपए का पुरस्कार दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में दिव्यांग टॉयलेट, महिला व पुरुष शौचालय, विद्यालय की रंगाई पुताई प्रकाश, फैन फर्नीचर की व्यवस्था का जायजा लिया जो मौके पर नहीं मिला। जिसे जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed