फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM inspected the preparations for UP Board exam, explained the role to magistrates

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा की डीएम ने परखीं तैयारियां, मजिस्ट्रेटों को समझाई भूमिका

Wed, 19 Feb 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the preparations for UP Board exam, explained the role to magistrates
अमरोहा। शहर में स्थित कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीएम ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। अफसरों को नसीहत देते हुए डीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र में कोई लापरवाही या नकल संबंधित शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश स्तर की आर्ब्जवर ज्योति व एसपी अमित कुमार आनंद भी मौजूद रहे। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन, सफल संचालन, सुचारू रूप से कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी, कुशल, विश्वसनीय बनाया जाए। सभी केंद्रों में तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। जिसमें सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग आदि ठीक होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को अपने कार्य एवं ड्यूटी को अच्छे से करने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलमारी और सीसीटीवी कैमरे समय-समय पर देखने जाए। प्रश्नपत्र पेपर लीक न हो, स्ट्रांग रूम में जो व्यक्ति आए उसकी एंट्री अवश्य हो। चेतावनी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने में कोई भी लापरवाही सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि असामाजिक तत्व सेंटर के आसपास न घूमे और केंद्र के आसपास नकल संबंधित गतिविधि लगे तो प्राथमिकी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर आदि सहित अन्य ध्वनि वाले यंत्र न चलने दिए जाए। इस मौके पर एडीएम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एएसपी राजीव कुमार, डीआईओएस विष्णु प्रताप, बीएसए मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article