फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM has an ambulance, he doesn't know where it is - don't even know

डीएम के नाम है एंबुलेंस, उन्हें नहीं मालूम, कहां है-ये भी नहीं पता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM has an ambulance, he doesn't know where it is - don't even know
अमरोहा(अनिल चौहान)। जनपद में परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में यूपी 23 जी-0184 नंबर पर एक एंबुलेंस डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमरोहा के नाम से पंजीकृत है। हैरानी की बात यह है कि डीएम या उनके स्टाफ को इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह भी नहीं मालूम है कि इस एंबुलेंस का कहां इस्तेमाल हो रहा है। डीएम दफ्तर के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय और जिले की पुलिस भी इस एंबुलेंस की लोकेशन से बेखबर है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में इस एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमरोहा के नाम से 7 दिसंबर 2013 को कराया गया था। रजिस्ट्रेशन के बाद इसे यूपी 23 जी-0184 नंबर आवंटित किया गया। रजिस्ट्रेशन तिथि से तय हुई इसकी फिटनेस अवधि 6 दिसंबर 2015 को पूरी हो गई। इसके बाद इसकी फिटनेस का नवीनीकरण कराने का प्रयास न डीएम दफ्तर के स्तर से हुआ और न ही किसी और माध्यम से। परिवहन विभाग (एआरटीओ) के कार्यालय से फिटनेस अवधि व्यतीत कर चुके वाहनों की फिटनेस का नवीनीकरण न होने पर नोटिस जारी करने की व्यवस्था है। नोटिस देने से पहले डीएम के नाम पर गाड़ी का पंजीकरण देख कर्मचारियों के हाथ रुक गए।
विज्ञापन

इस बाबत जानकारी के लिए कलक्ट्रेट स्टाफ से संपर्क किया तो कर्मचारी ही नहीं डीएम भी चौंक गए। उल्टा सवाल दागने लगे कि क्या डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमरोहा के नाम से कोई एंबुलेंस भी पंजीकृत है। इस सवाल का जवाब तलाशने के साथ एंबुलेंस की खोज की कवायद भी शुरू की जा रही है। अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला है, जिसने हाल-फिलहाल में इस नंबर की एंबुलेंस को जिले की सड़कों पर दौड़ते देखा हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

न बीमा, न प्रदूषण मुक्ति का प्रमाण
एआरटीओ कार्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमरोहा के नाम से पंजीकृत एंबुलेंस का आज तक बीमा नहीं हुआ और प्रदूषण रहित होने का सर्टिफिकेट भी इश्यू नहीं कराया गया है। परिवहन विभाग से वाहन रजिस्ट्रेशन के समय जी सीरीज सरकारी वाहनों के लिए इस्तेमाल होती है। माना जा रहा है कि ऐसे में एंबुलेंस सामने आने पर इसे सरकारी सीरीज की गाड़ी मानकर वाहनों की चेकिंग के दौरान बीमा और फिटनेस को लेकर बहुत गंभीरता नहीं बरती जाती होगी।
कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमरोहा के नाम पर दर्ज एंबुलेंस की कोई जानकारी न होने से यह संदेह भी उठने लगा है कि कहीं उसका गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। शुरुआती पूछताछ में जिले की एंबुलेंसों के बीच इस तरह की गाड़ी नजर आने की जानकारी मिली है। ऐसे में एंबुलेंस के दुरुपयोग को लेकर सरकारी मशीनरी की चिंता बढ़ गई है।

कोई एंबुलेंस हमारे पद नाम पर रजिस्टर्ड है, इसकी जानकारी नहीं हैं। कहीं एंबुलेंस कागजों में तो नहीं चल रही है। एंबुलेंस के नंबर के आधार पर तलाश कराकर असलियत का पता लगाया जाएगा। तथ्यों के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
-बीके त्रिपाठी, डीएम, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed