फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM gave instructions to provide fodder to bovine animals on time

Amroha News: डीएम ने गोवंशीय पशुओं को समय से चारा देने के निर्देश दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to provide fodder to bovine animals on time
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता ने गोवंशीय पशुओं को समय से चारा और पानी नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने भूसे के साथ खली चोकर और हरा चारा मिलाकर देने के निर्देश दिए। वह मंगलवार सुबह चुचैला कलां में बनी गोशाला का निरीक्षण करने आईं थीं।
डीएम ने मंगलवार सुबह ग्राम चुचैला कलां की गोशाला का निरीक्षण किया। पशुशाला का कुछ महीने पहले ही उद्घाटन हुआ था। पशुशाल में 199 गोवंशीय पशु हैं। डीएम ने गोवंशीय पशुओं को समय से चारा नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सुबह आठ व नौ बजे के बीच व शाम को चार बजे के बाद चारा देने के निर्देश दिए। डीएम ने भूसे के साथ हरा चारा व खली चोकर मिलाने के निर्देश भी दिए। पशु चिकित्सक को समय पर पशुओं को उपचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गोशाला के पास खाली पड़ी भूमि पर हरा चारे की बुवाई करने को कहा। गो संरक्षण के लिए लगाई गई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम से मानदेय में वृद्धि की गुहार लगाई। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को 500 रुपये की वृद्धि के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी गोवंशीय पशुओं के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं बरती जाए। इस मौके पर सीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed