{"_id":"6133d0e88ebc3ef1634acb89","slug":"dm-furious-over-corruption-complaint-orders-to-suspend-consolidation-lekhpal-hasanpur-news-mbd4015356103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायत पर भड़के डीएम, चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायत पर भड़के डीएम, चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
हसनपुर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी एवं एसपी पूनम।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही एवं भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान 53 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूनम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच ग्राम कासमाबाद की शिकायत कर्ता कुसुम पत्नी स्वर्गीय जयवीर सिंह एवं फौजवीर सिंह द्वारा शिकायत की गई। कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। मेरी जमीन 21 बीघा थी। जिसे कम कर अब 17 बीघा कर दिया गया है। उसे सुधारने के नाम पर लेखपाल ने 50 हजार रुपए लिए हैं। रुपये लेने के बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा। रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वयं मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसानों के साथ इस तरह की हरकत नहीं की जानी चाहिए। न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चेक करें। इस दौरान राजस्व विभाग की 16, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 6, चकबंदी विभाग की 14 और अन्य 6 शिकायतों समेत कुल 53 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर हुआ है। इस मौके पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह आदमपुर इंस्पेक्टर राज कुमार सरोज, हसनपुर कोतवाली के एसएसआई सुनील कुमार शर्मा, गजरौला इंस्पेक्टर शरद मलिक, चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान आदि मौजूद रहे।