फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM furious over corruption complaint, orders to suspend Consolidation Lekhpal

भ्रष्टाचार की शिकायत पर भड़के डीएम, चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
DM furious over corruption complaint, orders to suspend Consolidation Lekhpal
हसनपुर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी एवं एसपी पूनम। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही एवं भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान 53 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूनम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच ग्राम कासमाबाद की शिकायत कर्ता कुसुम पत्नी स्वर्गीय जयवीर सिंह एवं फौजवीर सिंह द्वारा शिकायत की गई। कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। मेरी जमीन 21 बीघा थी। जिसे कम कर अब 17 बीघा कर दिया गया है। उसे सुधारने के नाम पर लेखपाल ने 50 हजार रुपए लिए हैं। रुपये लेने के बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा। रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वयं मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसानों के साथ इस तरह की हरकत नहीं की जानी चाहिए। न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चेक करें। इस दौरान राजस्व विभाग की 16, पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की 6, चकबंदी विभाग की 14 और अन्य 6 शिकायतों समेत कुल 53 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर हुआ है। इस मौके पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह आदमपुर इंस्पेक्टर राज कुमार सरोज, हसनपुर कोतवाली के एसएसआई सुनील कुमार शर्मा, गजरौला इंस्पेक्टर शरद मलिक, चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed