फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM formed 18 committees for organizing Tigri fair

Amroha News: तिगरी मेले के आयोजन को डीएम ने बनाईं 18 समिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
DM formed 18 committees for organizing Tigri fair
अमरोहा। प्रसिद्ध तिगरी मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। प्रशासनिक स्तर से खास तैयारियों की जा रही है। मेले को लेकर डीएम ने कहा है कि टेंडर आदि की प्रक्रिया को समय से पूरा कर निर्धारित तारीख तक सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त हो जानी चाहिए। तैयारियों को लेकर उन्होंने 18 अधिकारियों के निर्देशन में 18 समितियों को जिम्मेदारी भी दी है।
विज्ञापन

तिगरी में आयोजित होने वाले राजकीय गंगा मेले का आयोजन सात नवंबर से शुरू हो जाएगा, जो 16 नवंबर तक होगा। मुख्य स्नान 15 नवंबर को किया जाएगा। मेले में हर साल लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। मेले की तैयारियों को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि समय से ही टेंडर आदि की प्रक्रिया कर लें। व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन

मेले में पथ प्रकाश, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेंट व फर्नीचर की व्यवस्था आदि के लिए एडीएम एफआर बृजेश त्रिपाठी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, कृषि उपनिदेशक डॉ. राम प्रवेश आदि के नेतृत्व में समितियों का गठन किया है। डीएम ने 30 अक्तूबर तक सभी समितियों काे सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेटवर्क के लिए भी बनाई समिति
मेले में मोबाइल नेटवर्क कम होने के कारण श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके निदान के लिए भी प्रशासन ने अब की बार प्लान तैयार किया है। इसके लिए बनी समिति की जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को सौंपी गई है। इस समिति में उनके अतिरिक्त एसडीएम न्यायिक हसनपुर मसीहा नजम, बीएसएनएल मुरादाबाद के उप महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह, रायपुर खुर्द अमरोहा के उपखंड अधिकारी राजीव रंजन, उपखंड अधिकारी गजरौला अजीत सिंह को शामिल किया गया है।
---
यह बनी हैं समिति
- टेंट एवं फर्नीचर व्यवस्था समिति
- घाट एवं बैरियर व्यवस्था समिति
- ले-आउट अस्थाई मार्ग एवं टिन फेंसिंग व्यवस्था समिति
- विद्युत व्यवस्था समिति
- बाढ़ कटान व्यवस्था समिति
- सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति
- फूड हब समिति
- पेयजल व्यवस्था समिति
- शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था समिति
- मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों के आवंटन समिति
- विकास एवं कृषि प्रदर्शनी व्यवस्था समिति
- पंडाल एवं भूमि आवंटन समिति
- खेल विकास समिति
- कॉफी टेबल बुक समिति
- सुरक्षा समिति
- नेटवर्क समिति
- मेला संपन्न होने के बाद सफाई व्यवस्था समिति
- स्मारिका, लोगो एवं वेबसाइट व्यवस्था समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article