{"_id":"60cb97ad8ebc3e2e087ce7ae","slug":"dm-became-angry-when-he-not-found-prpper-answer-of-vaccination-jpnagar-news-mbd392584399","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बारे में सही जवाब नहीं मिलने पर भड़कें डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के बारे में सही जवाब नहीं मिलने पर भड़कें डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान एसीएमओ से टीकाकरण की प्रगति के बारे में जानकारी चाही। सही जवाब न मिलने पर डीएम भड़क गए। एसीएमओ राजकुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाए वरना कार्रवाई तय है। कहा कि टीकाकरण प्राथमिकता में शामिल है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा कहा कि कलस्टर में डॉक्टर की तैनाती को अविलंब पूरा कर लिया जाए। साथ ही टीकाकरण के लिए गांव में मुनादी कराएं। ताकि अधिक संख्या में टीकाकरण हो सके।
वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 के रोकथाम के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी, सेक्रेटरी के माध्यम से ग्राम पंचायत में टीकाकरण के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि अधिक संख्या में टीकाकरण हो सके। रैपिड रेस्पॉंस टीम आरआरटी, सर्विलांस टीम, निगरानी टीम, दवा की उपलब्धता, होम आइसोलेशन, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ग्लब्स, सैनिटाइजेशन समेेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीएमओ से कहा कि अधिक संख्या में कोरोना की जांच के लिए सैंपल एकत्र कराएं। टीकाकरण में कोताही न बरतें। ब्लॉक का चयन कर माइक्रो प्लान तैयार करें। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट के लिए कामगारों की संख्या बढ़ाए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस डॉ. एके गुप्त आदि रहे।